News Cuttings of 17 July 2020
बुद्धा पदयात्री फोरम द्वारा पैदल यात्रियों के लिए नीति निर्माण को लेकर 16/07/2020 गुरुवार को ऑनलाइन परिचर्चा हुई। आयोजन बुद्धा पदयात्री फोरम के संजय आनंद द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया। इसमें पूरे बिहार के पेडिस्ट्रियन पॉलिसी के निर्माण की बात पर बल दिया गया, साथ ही स्टेट पेडिस्ट्रियन पॉलिसी बनाने की मांग हुई। चर्चा में लगभग 100 से अधिक लोग शामिल हुए। यह परिचर्चा बोधगया और पटना में पैदल यात्री और साईकिल यात्री के समस्याओं, फुटपाथ और साईकिल पथ के निर्माण को लेकर किया गया।
पथ का डिजाइन इनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक संरचना और पैदल यात्रियों व पर्यटकों के बुनियादी सुविधाओं के निर्माण को लेकर नीति निर्माण के लिए आयोजन किया गया।कोविड -19 में सरकार को एडवाइजरी में पैदल, साईकिल यात्रा तथा गैर मोटर वाहन सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसे प्राथमिकता दी गई है। लोगों को पैदल पथ के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत की बात की गई। सरकार को पैदल पथ की सुनियोजित नीति बनाकर उसे लागू करने की ज़रुरत है। सड़क, साईकिल पथ और सुरक्षित फुटपाथ निर्माण की योजना एक साथ बने और धरातल पर लागू किया जाए। हॉकर वेंडर जोन को पर्यटन की दृष्टि से फुटपाथ से अलग और कलात्मकता प्रदान करते हुए सुन्दर बनाया जाए, साथ ही किसी भी स्थिति में भारतीय रोज कांग्रेस 2012 की गाइड लाईन की अनदेखी फुटपाथ निर्माण में नहीं की जाए और न्यूनतम मानकों का ध्यान रखा जाए।
लोगों को पैदल पथ के लि ए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है . सरकार को पैदल पथ की सुनियोजित नीति बनाकर उसे लागू करने की जरूरत
है. सड़क साइकि ल और सुरक्षित फुटपाथ निर्माण की योजना एक साथ
बने और धरातल पर इसे एक साथ लागू किया जाये. हॉकर वेंडर जोन को
पर्यटन की दृष्टि से फुटपाथ से अलग और कलात्मकता प्रदान करते हुए सुंदर
बनाया जाए और अंत में किस ी भी स्थिति में भारतीय रोड कांग्रेस 2012
की गाइडलाइन की अनदेखी फुटपाथ निर्माण में नहीं की जाए और न्यूनतम
मांगों का ध्या न रखा जाए . इस परिचर्चा में आई डी एस के नि देशक राजेंद्र रवि ,
बुद्धा पदयात्री फोरम ,बोधगया के संजय आनंद, दिल्ली आईटीआई से नि शांत





Comments
Post a Comment