प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 16 सितंबर, 2020 दिन – बुधवार को दोपहर – 3 बजे से 4:30 बजे तक “ पैदल यात्री मंच, (बिहार) ”, की ओर से ऑनलाइन प्लैटफ़ार्म के माध्यम से पैदल यात्रियों के मुद्दे पर चर्चा का आयोजन किया गया । पिछले दिनों हमलोग शहर के हासिए पर खड़े पैदल यात्रियों की स्थिति पर  विचार करते हुए वैकल्पिक डिजाईन से लेकर पॉलिसी निर्माण सम्बन्धित बात चीत लगातार करते आये है। अनेक शहरों में भी बातें उठे इसलिए हमलोग पैदल यात्री मंच बिहार बनाने को भी तय किए। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए राज्य में होने वाले चुनावों में पैदल चलने वाले लोगों के मुद्दों को शामिल करने के लिए चर्चा हुई।

                  अभी तक “ बुद्धा पदयात्री फोरम – गया ” और “ पैदल साइकल यात्री मंच , पटना ” क्रमशः गया और पटना में पैदल यात्रियों के मुद्दों उनके हितों और अधिकारों के लिए कार्य कर रही हैं लेकिन पिछली चर्चा के बाद लोगों के सुझाव से इसका विस्तार करके पूरे बिहार राज्य के अभियान के तौर पर शुरू करने की आवाज़ उठी , फलतः अब इसे पूरे बिहार राज्य के पैदल यात्रियों के हित के लिए “ पैदल यात्री मंच,(बिहार) नामक संगठन का निर्माण किया गया है , और एक ज्ञापन बनाया गया है जिसे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री – श्री नितीश कुमार जी को सौंपने की तैयारी है , इसके साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों को भी पैदल यात्री के मुद्दे से संबन्धित  मांग पत्र चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए दिया जाएगा।

आज के परिचर्चा का विषय – “ बिहार चुनाव में पैदल चलने वाले लोगों के मुद्दे को उठाने संबंधी – रणनीतिक बातचीत ”

इस पूरे कार्यक्रम में बिहार के अलग अलग जिलों से लगभग 30 लोग शामिल हुए ।

कार्यक्रम का उद्घोषन और संयोजन क्रमशः महेंद्र यादव और संजय आनंद ने किया । इसकी शुरुआत अरविंद कुमार के द्वारा लोगों के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत करके किया गया ।

                        आई.डी.एस दिल्ली के निदेशक राजेंद्र रवि ने कहा की बिहार के पैदल यात्रियों के लिए चलाये जा रहे अभियान को और तेज़ करना चाहिए । अभी स्वच्छता और प्रदूषण सर्वेक्षण में गया और बिहार के अन्य कई शहरों को सबसे गंदा शहर की सूची में शामिल किया गया है यह एक धब्बे के रूप में है और इसे दूर करने के लिए हम सब को प्रयास करना चाहिए ।

                  रविशंकर उपाध्याय – नगर विकास आवास मंत्रालय , पी आर – पटना, ने कहा की यदि मुझे अवसर मिलेगा तो मैं इस मुद्दे को संबन्धित विभाग में रखूँगा और इस समस्या को दूर करने की अपने स्तर से पूरी कोशिश करूंगा ।

                              जेसूइट पीस मिशन के संयोजक फादर लौरेंस ने कहा की बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य और चलने की सुविधा के मामले में भी काफी पीछे है।

                        रीता धर्मरीत जो योग सिखाती हैं और बच्चों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं उन्होने कहा की बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक करवा कर लोगों में पैदल यात्रियों से जुड़े हितों के लिए जागरूक करना चाहिए।

                              शशि जी ने कहा की मुझे उम्मीद है की हमारा यह अभियान जरूर सफल होगा और पैदल यात्रियों को उनका अधिकार मिलेगा ।

कार्यक्रम के समापन से पहले संजय आनंद ने कहा हम सड़क से किसी को हटाना नहीं चाहते हैं हमारा उद्देश्य है पैदल यात्री जिनका सबसे पहला अधिकार सड़क पर है उन्हें उनका अधिकार मिले उनके लिए फूटपाथ और सुविधाओं का निर्माण किया जाए।

इस पूरे कार्यक्रम का तकनीकी संचालन सौरभ शरण और निशांत ने किया।

 

कार्यक्रम में जुडने वाले मुख्य लोगों की सूची निम्न है :-

1.  उदय परिधि – भागलपुर

2.  रविशंकर उपाध्याय – नगर विकास आवास मंत्रालय , पी आर ० – पटना

3.  मनीलाल – अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय – छपरा जिला

4.  नारायण पासवान – नवादा जिला

5.  अभय – जहानाबाद

6.  अभिषेक कुमार – मुंगेर

7.  फणीन्द्र कुमार – सिवान

8.  अमरनाथ झा – वरिष्ठ पत्रकार – पटना

9.  विकास – सुपौल

10.  विद्याकर – समस्तीपुर

         इसके अतिरिक्त नितीश, हितेश, सौरव, अभिनंदन सहित अन्य लोग भी इस ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए ।

 

 

 

 

 

                                                              निवेदक

-    पैदल यात्री मंच, (बिहार)


Comments

About Buddha PadaYatri Forum Bodhgaya

"बुद्धा पदयात्री फोरम- बोधगया" के द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बहुत सुन्दर पेंटिंग्स बनायीं।

Buddha PadYatri Forum Bodhgaya (In a View)