Meetings and Webinars
Online Meeting (16/09/2020)
नमस्ते
पिछले दिनों हमलोग शहर के हासिए पर खड़े पैदल यात्रियों की स्थिति पर विचार करते हुए वैकल्पिक डिजाईन से लेकर पॉलिसी निर्माण सम्बन्धित बात चीत लगातार करते आये है। अनेक शहरों में भी बातें उठे इसलिए हमलोग पैदल यात्री मंच बिहार बनाने को भी तय किए।
उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए राज्य में होने वाले चुनावों में पैदल चलने वाले लोगों के मुद्दों को कैसे उठाये?
इसी रणनीति को तय करने के लिए एक बात चीत आयोजित कर रहे है।
विषय :
"आने वाले चुनावों में पैदल यात्रियों के मुद्दे को उठाने सम्बन्धी रणनीतिक बातचीत"
तिथि :16 सितम्बर 2020
समय : 3बजे से 4-30 तक
अतः आप से नम्र निवेदन है की इस मीटिंग में भाग ले और अपना बहुमूल्य सुझाव दें.
ज़ूम मीटिंग में जुड़ने के लिए -
Zoom ID : 88178783357
पासवर्ड : paidal
ज़ूम आपके मोबाइल या लैपटॉप में नहीं है तो निम्न तरीको से डाउन लोड करे.
मोबाइल में – play स्टोर में जा कर ज़ूम सर्च करें और इनस्टॉल कर ओपन कर ज्वाइन मीटिंग पर क्लिक कर id और पासवर्ड इंटर करें.
लैप टॉप में डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
https://zoom.us/support/download
इनस्टॉल करने के बाद दिए गए id और पासवर्ड से लोग इन करें.
निवेदक :
पैदल यात्री मंच बिहार की तरफ से महेन्द्र, संजय आनंद, अरविंद, सौरभ व अन्य साथी गण
Online Meeting (28/08/2020)
नमस्कार ,
साथियों पिछली बार हमने बोधगया के वैकल्पिक डिज़ाइन विषय पर ऑनलाइन चर्चा की थी , जिसमे कई मुद्दों पर चर्चा हुई ओर लोगों ने अपनी अपनी सलाह दिया की इसे सिर्फ पटना और गया तक सीमित ना करके इसे राज्य स्तर पर अभियान के रूप में चलाया जाए और इसके लिए इसे पूरे बिहार की नीति में शामिल किया जाए । इसी क्रम में हुमलोगों ने 28 अगस्त 2020 दिन शुक्रवार को " बिहार के पैदल यात्री के लिए बेहतर नीति और आगे की तैयारी पर चर्चा" का आयोजन ऑनलाइन ज़ूम ऐप्प के माध्यम से किया है।
आप सब से अनुरोध है इस चर्चा में जरूर शामिल हों तथा महिलाओं को भी चर्चा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें । ऑनलाइन चर्चा में जुडने के लिए https://us02web.zoom.us/j/89839845068 इस लिंक पर क्लिक करें या ज़ूम एप्प अपने फोन में इन्स्टाल करके लिंक या मीटिंग आई० डी० ( Meeting ID: ) : 898 3984 5068 को एंटर करके भी आप चर्चा में जुड़ सकेंगें । यह चर्चा 28 अगस्त 2020 दिन शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी।
धन्यवाद !
Online Meeting (07/08/20)
नमस्कार ,
हम सभी जानते हैं की इस कोरोना काल की विषम परिस्थिति में अपनी कई पूर्वनिर्धारित कार्यों और योजनाओं के सम्पादन और क्रियान्यवयन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपनी आजीविका के अर्जन करने से लेकर हरेक प्रकार की गतिविधियां करने में काफी कठिनाई हो रही है , कोरोना बढ़ता हुआ ग्राफ नयी समस्याओं और चुनौतियों का निर्माण कर रहा है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना काफी खतरा भरा है, " बुद्धा पदयात्री फोरम, बोधगया " निरंतर पैदल यात्रियों और साइकिल यात्रियों के लिए बोधगया की सड़कों पर फुटपाथ और साइकिल पथ का निर्माण हो, इसके लिए प्रयासरत है। इस अलोक में हमने बोधगया की सड़कों का एक वैकल्पिक डिज़ाइन तैयार किया है, जिसपर दिनांक 07 /08 /20 को शाम 3 बजे से 5 तक ज़ूम ऐप्प के माध्यम से चर्चा का आयोजन किया गया है। आप सब से अनुरोध है की इस चर्चा में अवश्य शामिल हों तथा अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया , सुझाव और अपने प्रश्न हमसे साझा करें।
Zoom ID : 9761381680 Password : paidal
Online Meeting (16/07/20)
नमस्ते
हम सब कोविड-19 संकट के दौर से गुज़र रहें है. ऐसे में हम आशा करतें है आप साहस, दृढ़ता, और धैर्य के साथ इसका सामना कर रहें होंगें और ठीक होंगे.
बुद्धा पदयात्री फ़ोरम के द्वारा वर्तमान सन्दर्भ में शहरी परिवहन और पैदल यात्रियों के लिए निति निर्माण पे चर्चा के लिए दिनांक 16.07.2020 को शाम 3 बजे से 5 बजे तक ज़ूम मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है.
अतः आप से नम्र निवेदन है की आप भी इस मीटिंग में भाग ले और अपना बहुमूल्य सुझाव दें. ज़ूम मीटिंग में जुड़ने के लिए id, पासवर्ड और आवश्यक जानकारियाँ निचे दे रहें हैं.
Zoom ID - 88454567635
Zoom पासवर्ड- paidal
नोट- पासवर्ड में ( सभी स्माल लैटर में है )
ज़ूम आपके मोबाइल या लैपटॉप में नहीं है तो निम्न तरीको से डाउन लोड करे.
मोबाइल में – play स्टोर में जा कर ज़ूम सर्च करें और इनस्टॉल कर ओपन कर ज्वाइन मीटिंग पर क्लिक कर id और पासवर्ड इंटर करें.
लैप टॉप में डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
https://zoom.us/support/download
इनस्टॉल करने के बाद दिए गए id और पासवर्ड से ज्वाईन करें




Comments
Post a Comment